श्रीनगर से BSc और बेंगलुरु से MBA...फिर सज्जाद गुल कैसे बना TRF का कुख्यात कमांडर
'न्यूज़ 18' के मुताबिक, पहलगाम आतंकी हमले की ज़िम्मेदारी लेने वाले आतंकी संगठन 'द रेज़िस्टेंस फ्रंट' (टीआरएफ) के कमांडर शेख सज्जाद गुल ने श्रीनगर से बीएससी और 1996 में बेंगलुरु से एमबीए की डिग्री ली थी। वह 2002 में हवाला केस में गिरफ्तारी के बाद तिहाड़ जेल में बंद था और यहीं वह लश्कर आतंकियों में संपर्क में आया था।