श्रीनगर एयरपोर्ट पर प्रतिबंधित मादक पदार्थ बरामद, सेना का जवान गिरफ्तार
श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के ड्रॉप गेट पर सुरक्षा बलों ने एक सेना के जवान को प्रतिबंधित नशीले पदार्थों के साथ पकड़ा है। अधिकारियों ने बताया कि जवान के कब्ज़े से 213 ग्राम पोस्त की भूसी और 69 ग्राम गांजा जैसा पदार्थ बरामद किया गया। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।