शोरूम की पहली मंज़िल से थार कुदाने वाली दिल्ली की महिला ने दिया स्पष्टीकरण
दिल्ली के निर्माण विहार में एक महिंद्रा शोरूम में कथित तौर पर नींबू पर टायर चढ़ाते समय ₹27 लाख की नई थार को पहली मंज़िल से नीचे कुदाने वाली महिला ने स्पष्टीकरण दिया है। महिला ने कहा, "खबरों में नाक टूटने, गर्दन में फ्रैक्चर...मौत की बातें गलत हैं...गाड़ी नीचे गिरते ही हम 3 लोग बाहर निकल आए थे...हम ठीक हैं।"