शोरूम से ₹2.5 करोड़ के सोने के गहने चुराने वाली यूपी की महिला कर्मी ने कहां उड़ाए सारे रुपए?
लखनऊ (यूपी) में एक ज्वेलरी शोरूम से 3-साल में ₹2.5 करोड़ के सोने के गहने चुराने की आरोपी ₹22,000/माह वेतन वाली 28-वर्षीय कोमल श्रीवास्तव और उसका पति फरार हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, कोमल लग्ज़री लाइफ जीती थी और उसने रुपयों से ₹70-75 लाख का फ्लैट खरीदा और कार लोन चुकाया। बकौल पुलिस, सोने के गहनों को पिघलाकर बेचा गया होगा।