शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी ने पंजाब में फिल्म 'इमरजेंसी' पर की बैन लगाने की मांग
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने गुरुवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखकर राज्य में फिल्म 'इमरजेंसी' की रिलीज़ पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। एसजीपीसी के मुताबिक, अगर यह फिल्म पंजाब में रिलीज़ हुई तो एसजीपीसी राज्य स्तर पर इसका कड़ा विरोध करने को मजबूर होगी। 'इमरजेंसी' 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।