श्रेया के कॉन्सर्ट में शख्स ने गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज़, उन्होंने गाया- तुझमें रब दिखता है
कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में सिंगर श्रेया घोषाल के कॉन्सर्ट में एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज़ किया जिसका वीडियो ऑनलाइन वायरल हो गया है। श्रेया ने अपना कॉन्सर्ट कुछ देर के लिए रोका और लड़के से कहा, "अच्छे से प्रपोज़ करना, एक ही मौका है।" वहीं, श्रेया ने बाद में कपल के लिए 'तुझमें रब दिखता है' गाना गाया।