श्रेयस अय्यर ने IPL के ऑक्शन से पहले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में जड़ा तूफानी शतक
आईपीएल-2025 के मेगा ऑक्शन से पहले शनिवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में गोवा के खिलाफ मुंबई के कप्तान श्रेयस अय्यर ने तूफानी शतक जड़ा। मैच में अय्यर ने 57 गेंदों में 11 चौके और 10 छक्कों की मदद से 130* रन बनाए। गौरतलब है, आईपीएल-2024 में केकेआर के कप्तान रहे अय्यर को इस बार रिटेन नहीं किया गया है।