श्रेयस अय्यर ने की सुनील नरेन की तरह गेंदबाज़ी, वायरल हुआ वीडियो
बुची बाबू टूर्नामेंट में मंगलवार को मुंबई व टीएनसीए-XI के बीच भिड़ंत हुई और इस मैच में श्रेयस अय्यर ने सुनील नरेन के अंदाज में गेंदबाज़ी की जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मैच में अय्यर मुंबई की तरफ से खेल रहे थे। गौरतलब है, नरेन आईपीएल में केकेआर के लिए खेलते हैं जिसके कप्तान अय्यर हैं।