श्रेयस अय्यर ज़मीन से जुड़े और बेहद सौम्य व्यक्ति हैं: प्रीति ज़िंटा
पंजाब किंग्स की सह-मालकीन प्रीति ज़िंटा ने कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ करते हुए उन्हें ज़मीन से जुड़ा इंसान बताया है। प्रीति ने कहा, “वह एक शानदार कप्तान हैं। एक खिलाड़ी के तौर पर उनका दृष्टिकोण आक्रामक और रणनीतिक है...लेकिन वह बेहद प्यारे और नरम स्वभाव के इंसान हैं। हम बेहद खुश हैं कि नीलामी में हम उन्हें ले पाए।"