श्रेयस पिछले 1 वर्ष से अच्छा खेल रहे हैं, इंग्लैंड दौरे पर ले जाना चाहिए था: गांगुली
भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा है, "भारतीय बल्लेबाज़ श्रेयस अय्यर पिछले 1 वर्ष से ज़बरदस्त क्रिकेट खेल रहे हैं और उन्हें इंग्लैंड दौरे के लिए चुनी गई भारतीय टीम में हर हाल में होना चाहिए था।" उन्होंने कहा, "अय्यर जैसी काबिलियत वाले खिलाड़ी को बाहर नहीं बैठाना चाहिए। वह इस समय दबाव में रन बना रहे हैं।"