श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी रोकने के लिए ट्रस्ट ने किए कौन-कौनसे बदलाव?
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि ने बताया कि चढ़ावा चोरी के बाद सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। अब गिनती करने वाले कर्मचारियों के लिए बिना जेब वाली ड्रेस और रोज़ फ्रिस्किंग अनिवार्य होगी। नोटों की गिनती दरी पर होगी और निगरानी के लिए एसबीआई और ट्रस्ट के चार पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं।