श्रीलंका 2025 में केवल 4 टेस्ट मैच ही खेलेगी, यह दुखद है: एंजलो मैथ्यूज़
श्रीलंकाई ऑल-राउंडर एंजलो मैथ्यूज़ ने 2025 में श्रीलंका के केवल 4 टेस्ट मैच होने पर कहा है, "यह दुखद है। उन्होंने कहा, "एक वर्ष में कम-से-कम 10 टेस्ट मैच होने चाहिए। भारत, ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमें वर्ष में 15 से ज़्यादा टेस्ट मैच खेल रही हैं। हम क्यों नहीं खेल सकते?" मैथ्यूज़ ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है।