श्रीलंका के खिलाफ T20I सीरीज़ से पहले चोटिल हुए मोहम्मद सिराज, खेलने पर बना सस्पेंस
रिपोर्ट्स के अनुसार, श्रीलंका के खिलाफ खेले जाने वाले टी20I सीरीज़ से पहले भारतीय गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज चोटिल हो गए हैं और अब उनके खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है। बकौल रिपोर्ट्स, प्रैक्टिस सेशन के दौरान सिराज के पांव में चोट लग गई है। भारत-श्रीलंका के बीच 3 मैचों की टी20I सीरीज़ 27 जुलाई से शुरू हो रही है।