श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे में रोहित शर्मा के खेलने पर बना सस्पेंस: रिपोर्ट्स

रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीलंका के खिलाफ खेले जाने वाले तीसरे वनडे से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है। बकौल रिपोर्ट्स, मंगलवार को टीम के प्रैक्टिस सेशन में रोहित ने प्रैक्टिस नहीं की और दूसरे वनडे में उनकी दाहिनी जांघ में कुछ दिक्कत थी। भारत-श्रीलंका के बीच बुधवार को आखिरी व तीसरा वनडे खेला जाएगा।

Load More