श्रीलंका के खिलाफ मैच में स्लो ओवर रेट को लेकर ICC ने भारतीय महिला टीम पर लगाया जुर्माना
ट्राई सीरीज़ में श्रीलंका के खिलाफ पहले मैच में स्लो ओवर रेट को लेकर आईसीसी ने मंगलवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम पर मैच फीस का 5% जुर्माना लगाया। टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने गलती मानते हुए इस जुर्माने को स्वीकार कर लिया है जिसके बाद मामले में अब किसी तरह की आगे औपचारिक सुनवाई नहीं होगी।