श्रीलंका ने 7 बार के चैंपियन भारत को हराया, पहली बार जीता महिला एशिया कप का खिताब
श्रीलंका ने रविवार को दांबुला में महिला टी20 एशिया कप-2024 के फाइनल में भारत को 8-विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही श्रीलंका ने टूर्नामेंट के 7 बार के चैंपियन भारत को हराकर पहली बार महिला एशिया कप (टी20/वनडे) का खिताब जीत लिया। भारत ने 165/6 का स्कोर बनाया था और श्रीलंका ने 18.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।