श्रीलंका के जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में नौ भारतीय मछुआरे गिरफ्तार

श्रीलंका की नौसेना ने शनिवार को उसके जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में 9 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर उनकी नौका ज़ब्त की। मछुआरों को कांकेसंथुरई बंदरगाह ले जाकर मत्स्य पालन विभाग को सौंपा जाएगा। दरअसल, तमिलनाडु (भारत) और श्रीलंका के बीच पाल्क जलडमरूमध्य दोनों देशों के मछुआरों के लिए मछली पकड़ने का एक प्रमुख क्षेत्र है।

Load More