श्रीलंका ने दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश को पारी और 78 रन से हराया

श्रीलंका ने दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश को पारी और 78 रन से हराकर 2 टेस्ट मैचों की सीरीज़ 1-0 से जीत ली जबकि गाले टेस्ट ड्रॉ रहा था। बांग्लादेश दूसरी पारी में 133 रन पर ऑलआउट हो गया जबकि पहली पारी में उसने 247 रन बनाये थे। श्रीलंकाई स्पिनर प्रबाथ जयसूर्या ने दूसरी पारी में 5 विकेट लिए।

Load More