श्रीलंका ने दूसरे टेस्ट मैच में न्यूज़ीलैंड को पारी व 154 रनों से हराया, जीती सीरीज़
श्रीलंका ने दूसरे टेस्ट मैच में न्यूज़ीलैंड को पारी व 154 रनों से हराने के साथ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज़ 2-0 से जीत ली है। श्रीलंका ने 602/5 के स्कोर पर अपनी पहली पारी घोषित कर दी थी जिसके जवाब में न्यूज़ीलैंड की टीम पहली पारी में 88 और दूसरी पारी में 360 रन (फॉलोऑन) पर ऑल-आउट हो गई।