श्रीलंका ने पाकिस्तान को किया महिला एशिया कप 2026 से बाहर, फाइनल में होगा भारत से मुकाबला
महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में शुक्रवार को डिफेंडिंग चैंपियन श्रीलंका ने पाकिस्तान को 4 विकेट से हरा दिया। पाकिस्तान ने 20 ओवर में 130/5 रन बनाए। वहीं, हर्षिता समरविक्रमा के 36(31) और कविशा दिलहारी के 33(33) रनों की बदौलत श्रीलंका ने 18.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। रविवार को फाइनल में श्रीलंका का मुकाबला भारत से होगा।