श्रीलंका ने पहले टेस्ट मैच में न्यूज़ीलैंड को 63 रन से हराया
श्रीलंका ने पहले टेस्ट मैच में न्यूज़ीलैंड को 63 रन से हरा दिया है। श्रीलंका की टीम दूसरी पारी में 309 रन पर ऑल आउट हो गई जिसके बाद न्यूज़ीलैंड को जीत के लिए 275 रन का लक्ष्य मिला था लेकिन वह 211 रनों पर सिमट गई। 2 टेस्ट मैचों की सीरीज़ में श्रीलंका 1-0 से आगे हो गई है।