श्रीलंका ने भारत समेत 35 देशों के लोगों को वीज़ा-फ्री ऐक्सेस देने का किया एलान
श्रीलंका ने भारत और अमेरिका समेत 35 देशों के लोगों को 1 अक्टूबर 2024 से अगले 6 माह तक वीज़ा-फ्री ऐक्सेस देने की घोषणा की है। श्रीलंका के केंद्रीय बैंक के अनुसार, श्रीलंका ने 2023 के पहले छह महीनों में पर्यटन से $1.5 बिलियन कमाए जो इससे पिछले वर्ष की समान अवधि में कमाए गए $875 मिलियन से अधिक है।