श्रीलंका फरवरी 2025 तक वाहन आयात पर लगे प्रतिबंध को हटाएगा
श्रीलंका ने कहा है कि वह फरवरी 2025 तक चरणबद्ध तरीके से सभी वाहनों के आयात पर लगा प्रतिबंध हटा लेगा। राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे के कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के विस्तारित कोष सुविधा (ईएफएफ) कार्यक्रम से जुड़ी व्यापक आर्थिक सुधार रणनीति के तहत 1 अक्टूबर से तीन चरणों में प्रतिबंध हटाया जाएगा।