श्रीलंका में ऑनलाइन वित्तीय घोटाले में 200 विदेशी नागरिक गिरफ्तार, अधिकतर भारतीय
श्रीलंकाई पुलिस ने ऑनलाइन वित्तीय घोटाले में शामिल होने के आरोप में कम-से-कम 200 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है जिनमें अधिकतर भारतीय हैं। श्रीलंका के आपराधिक जांच विभाग को जानकारी मिली है कि धोखाधड़ी से प्राप्त धनराशि ब्रिटेन, दुबई और भारत के बैंक खातों में जमा कराई गई है। इनमें चीन, बांग्लादेश और पाकिस्तान के नागरिक भी शामिल हैं।