श्रीलंका में कोर्ट ने पूर्व राष्ट्रपति विक्रमसिंघे को भ्रष्टाचार के मामले में दी ज़मानत
श्रीलंका की एक अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को सरकारी धन के दुरुपयोग के मामले में 50 लाख श्रीलंकाई रुपए की तीन ज़मानत राशि के साथ ज़मानत दे दी है। 76 वर्षीय विक्रमसिंघे को हाल ही में सीआईडी ने ब्रिटेन यात्रा के दौरान 1.66 करोड़ श्रीलंकाई रुपए के कथित दुरुपयोग के आरोप में गिरफ्तार किया था।