श्रीलंका में खिलाड़ियों से झड़प के बाद क्रिकेट कोच की मौत, 17 वर्षीय खिलाड़ी गिरफ्तार
श्रीलंकाई क्रिकेट कोच सुमित फर्नांडो की खिलाड़ियों से झड़प के बाद मौत हो गई। बकौल पुलिस, 8 अगस्त को कोलंबो के ब्लूमफील्ड क्रिकेट क्लब में प्रशिक्षण के दौरान पीने के पानी को लेकर विवाद हुआ था। 62 वर्षीय फर्नांडो को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 17 वर्षीय खिलाड़ी गिरफ्तार किया गया है।