श्रीलंका में नमक के लिए मचा हाहाकार, भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ
श्रीलंका में इन दिनों नमक के लिए हाहाकार मच गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, किल्लत की वजह से श्रीलंका में नमक के दाम में 3-4 गुना तक इजाफा हो गया है। बकौल रिपोर्ट्स, संकट की इस परिस्थिति में भारत ने श्रीलंका की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है और 3050 मीट्रिक टन नमक की खेप वहां भेजी है।