श्रीलंका में बस के गहरी खाई में गिरने से 15 लोगों की हुई मौत, 18 घायल
श्रीलंका में एला-वेल्लावेया मुख्य मार्ग पर एक बस गहरी खाई में गिर गई जिसमें कम-से-कम 15 लोगों की मौत हो गई और 18 लोग घायल हुए हैं। मृतकों में 6 पुरुष व 9 महिलाएं हैं और घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार, तंगाले नगर परिषद के कर्मचारियों को ले जा रही बस खाई में गिरी है।