श्रीलंका में मैच देखने आई विकलांग फैन को स्मृति मांधना ने दिया फोन
भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मांधना ने श्रीलंका में महिला एशिया कप टूर्नामेंट देखने आई एक विकलांग फैन को फोन गिफ्ट किया है जिसका वीडियो श्रीलंका क्रिकेट ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर शेयर किया है। श्रीलंका क्रिकेट ने लिखा, "इस तरह के पल खेल की सच्ची भावना को प्रदर्शित करते हैं।" मांधना ने अपनी फैन के साथ फोटो भी खिंचवाई।