श्रीलंका में राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार का दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन

श्रीलंका में राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ रहे 79 वर्षीय निर्दलीय उम्मीदवार इदरीस मोहम्मद इलियास का गुरुवार की रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। निर्वाचन आयोग (श्रीलंका) के अधिकारियों ने कहा कि इलियास की मृत्यु के बावजूद उनका नाम मतपत्र से नहीं हटाया जाएगा। श्रीलंका में 21 सितंबर को राष्ट्रपति का चुनाव होगा।

Load More