श्रीलंका में साइबर अपराध में दोषी पाए गए 85 चीनी नागरिकों को किया गया निर्वासित
श्रीलंका में साइबर अपराध के मामले में दोषी पाए गए 85 चीनी नागरिकों को देश से निर्वासित कर दिया गया है। स्थानीय पुलिस ने साइबर अपराध गतिविधियों में शामिल 22 महिलाओं समेत 130 चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के पास से 200 से अधिक मोबाइल फोन, 100 से ज़्यादा लैपटॉप और अन्य उपकरण ज़ब्त किए गए थे।