श्रीलंका में हुआ था दुनिया का सबसे बड़ा रेल हादसा, 1700 लोगों की हुई थी मौत
श्रीलंका में 26 दिसंबर 2004 को रेल हादसा हुआ था जिसमें ट्रेन में सवार तकरीबन 1700 लोगों की मौत हो गई थी। दरअसल, 'द क्वीन ऑफ द सी' ट्रेन सुनामी की चपेट में आ गई थी और ट्रेन में कुल 8 बोगी यात्रियों से खचाखच भरी हुई थीं। यह हादसा अब तक का दुनिया का सबसे बड़ा रेल हादसा है।