श्रीलंकाई नौसेना द्वारा गिरफ्तार किए गए 15 भारतीय मछुआरों को वापस लाया गया भारत
श्रीलंका स्थित भारतीय उच्चायोग ने बताया है कि श्रीलंकाई नौसेना द्वारा गिरफ्तार 15 भारतीय मछुआरे गुरुवार को भारत लौट आए हैं व उन्हें अपने-अपने घर वापस भेजा जाएगा। मछुआरों को 2024 में अलग-अलग घटनाओं में गिरफ्तार किया गया था। गौरतलब है, इनकी रिहाई के लिए तमिलनाडु सरकार ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर हस्तक्षेप करने का आग्रह किया था।