श्रीलंकाई नौसेना द्वारा गिरफ्तार किए गए 17 भारतीय मछुआरे लौटे भारत
श्रीलंकाई जल क्षेत्र में कथित रूप से अवैध तरीके से मछली पकड़ने के दौरान गिरफ्तार हुए भारतीय मछुआरों को श्रीलंका ने रिहा कर दिया है। श्रीलंका की नौसेना द्वारा गिरफ्तार किए गए 17 भारतीय मछुआरों को बुधवार को वापस भारत भेज दिया गया। सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करने के बाद ये मछुआरे रिहा किए गए हैं।