श्रीलंकाई नौसेना ने अवैध रूप से मछली पकड़ने को लेकर 12 भारतीय मछुआरों को किया अरेस्ट
श्रीलंका की नौसेना ने समुद्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में भारत के 12 मछुआरों को गिरफ्तार कर उनकी नाव ज़ब्त कर ली है। श्रीलंकाई नौसेना के अनुसार, 2024 में अब तक समुद्री क्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में 462 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर उनकी 62 नावों को ज़ब्त किया गया है।