श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के 8 मछुआरों को किया गिरफ्तार, नाव की ज़ब्त
श्रीलंकाई नौसेना ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) को पार करने के आरोप में तमिलनाडु के 8 लोगों को गिरफ्तार कर उनकी नाव ज़ब्त कर ली है। बकौल रिपोर्ट्स, पकड़े गए सभी मछुआरे रामेश्वरम (तमिलनाडु) के हैं। मछुआरा संघ के नेता आर राजेंद्रन ने केंद्र और राज्य सरकार से मछुआरों की रिहाई के लिए हस्तक्षेप करने की मांग की है।