श्रीलंकाई सरकार कोविड-19 के मृतकों के जबरन दाह संस्कार पर मुस्लिमों से मांगेगी माफी
श्रीलंका सरकार ने मंगलवार को कहा कि वह कोविड-19 महामारी में जान गंवाने वाले मुस्लिमों के जबरन दाह संस्कार के लिए देश के मुस्लिम समुदाय से औपचारिक रूप से माफी मांगेगी। दरअसल, 2020 में सरकार ने कोविड-19 मृतकों के दाह संस्कार का अनिवार्य आदेश जारी किया था जिससे मुसलमान समेत कई समुदाय अपने धार्मिक अधिकारों से वंचित हो गए थे।