शिरडी के साईं बाबा मंदिर को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा
अहिल्यानगर (महाराष्ट्र) के शिरडी स्थित साईं बाबा मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिली जिसके बाद पुलिस ने परिसर की तलाशी ली लेकिन मौके से कोई संदिग्ध वस्तु या बम बरामद नहीं हुआ। आरोपी ने मंदिर ट्रस्ट को ई-मेल भेजकर धमकी दी थी। श्रीशिरडी साईं बाबा संस्थान के सीईओ गोरक्ष गाडिलकर के अनुसार, मंदिर की सुरक्षा बढ़ाई गई है।