शिरडी में लूट के दौरान बदमाशों ने की साईंबाबा मंदिर ट्रस्ट के 2 कर्मचारियों की हत्या

शिरडी (महाराष्ट्र) में सोमवार को लूट की अलग-अलग कोशिशों के दौरान बदमाशों ने श्री साईंबाबा संस्थान ट्रस्ट के 2 कर्मचारियों की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी। हमले में एक युवक घायल हुआ है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और अन्य की तलाश जारी है।

Load More