शारदा मुरलीधरन होंगी केरल की नई मुख्य सचिव, लेंगी अपने पति का स्थान
वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शारदा मुरलीधरन केरल की अगली मुख्य सचिव होंगी और वह इस पद पर अपने पति व मौजूदा मुख्य सचिव वी वेणु का स्थान लेंगी। गौरतलब है, पद से वी वेणु 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। प्रदेश में यह पहली बार है जब एक आईएएस कपल बिना अंतराल के लगातार मुख्य सचिव बनने जा रहा है।