शारदा सिन्हा का जाना बिहार के लिए बड़ी क्षति: उनके निधन पर लालू यादव
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने लोकगायिका शारदा सिन्हा के निधन पर दुख जताया है। लालू ने कहा कि उनका (शारदा) निधन बिहार के लिए बड़ी क्षति है। बकौल लालू, शारदा के गीतों को सारा परिवार सुनता था और उनका आदर करता था। गौरतलब है, शारदा का बीमारी के चलते मंगलवार को निधन हुआ था।