शारदा सिन्हा ने पति के निधन के बाद लिखा था 'मैं जल्द ही आऊंगी'; वायरल हुआ फेसबुक पोस्ट
पद्म भूषण से सम्मानित छठ गीतों के लिए मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा के (मंगलवार रात) निधन के बाद उनका एक फेसबुक पोस्ट वायरल हो रहा है। दरअसल, शारदा के पति बृजकिशोर सिन्हा का बीते 22 सितंबर को निधन हो गया था जिसके बाद शारदा ने फेसबुक पर लिखा था, "...मैं जल्द ही आऊंगी, मैंने बस यही कहा था उनसे।"