श्रद्धा कपूर के मोबाइल वॉलपेपर पर दिखी कथित बॉयफ्रेंड राहुल की तस्वीर
अभिनेत्री श्रद्धा कपूर का एक वीडियो सामने आया है जिसमें उनके मोबाइल वॉलपेपर पर उनके कथित बॉयफ्रेंड राहुल मोदी की तस्वीर नज़र आई। गौरतलब है, कई मौकों पर श्रद्धा और राहुल को एक साथ भी देखा गया है। वहीं, हाल ही में एक इंटरव्यू में श्रद्धा ने यह कुबूल किया था कि वह रिलेशनशिप में हैं।