श्रद्धा कपूर ने अपने बॉयफ्रेंड राहुल मोदी को इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो
ऐक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने अज्ञात कारणों की वजह से अपने बॉयफ्रेंड राहुल मोदी को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। श्रद्धा ने राहुल की बहन सोनिका और उनके प्रोडक्शन हाउस को भी अनफॉलो कर दिया है। श्रद्धा ने जून में फिल्म राइटर राहुल के साथ इंस्टाग्राम स्टोरी पर सेल्फी शेयर कर लिखा था, "दिल रख ले...नींद वापस दे दे यार।"