श्रद्धा कपूर ने की राहुल मोदी को डेट करने की पुष्टि
अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने फिल्म राइटर राहुल मोदी को डेट करने की पुष्टि की है। उन्होंने राहुल के साथ इंस्टाग्राम स्टोरी पर तस्वीर शेयर कर लिखा, "दिल रख ले...नींद वापस दे दे यार।" दोनों कथित तौर पर 'तू झूठी मैं मक्कार' के सेट्स पर मिले थे। इससे पहले श्रद्धा ने 'R' अक्षर का पेंडेंट पहने हुए तस्वीरें शेयर की थीं।