श्रद्धा कपूर ने किराए पर लिया ऋतिक रोशन का ₹100 करोड़ का सी-फेसिंग अपार्टमेंट: रिपोर्ट
'हिन्दुस्तान टाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने जुहू (मुंबई) में अभिनेता ऋतिक रोशन का ₹100 करोड़ का सी-फेसिंग अपार्टमेंट किराए पर लिया है। बकौल रिपोर्ट, अभिनेता अक्षय कुमार और उनका परिवार इसी बिल्डिंग में रहता है। गौरतलब है, पहले खबरें थीं कि अभिनेता वरुण धवन इस अपार्टमेंट को किराए पर लेंगे लेकिन उनकी डील नहीं हो पाई।