श्रद्धा कपूर व शिल्पा शेट्टी ने अपने परिवार संग मनाई दिवाली, तस्वीरें आई सामने
अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने गुरुवार को अपने पिता शक्ति कपूर व मौसी पद्मिनी कोल्हापुरी और उनके पति प्रदीप शर्मा के साथ दिवाली मनाई। इसकी कुछ तस्वीरें श्रद्धा ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। वहीं, ऐक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने भी पति राज कुंद्रा और अपने बच्चों के साथ दिवाली मनाई जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।