ज़मानत खारिज होने के बाद जेल में बेचैन रही श्रद्धा दुबे की पहली रात
लखनऊ (यूपी) के कारोबारी शिवा हत्याकांड की आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे, बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश की ज़मानत अर्जी सत्र न्यायालय ने खारिज कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेल में पहली रात तीनों की बेचैनी में गुज़री और श्रद्धा व रश्मि दरी पर करवटें बदलती रहीं, मच्छरों ने नींद नहीं लेने दी और न ही उनसे मिलने कोई पहुंचा।