श्रद्धा वालकर हत्याकांड के आरोपी आफताब को है लॉरेंस बिश्नोई गैंग से खतरा: रिपोर्ट्स

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली के श्रद्धा वालकर हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से खतरा है। इसके बाद तिहाड़ जेल प्रशासन आफताब की सुरक्षा को लेकर अलर्ट हो गया है। बकौल रिपोर्ट्स, महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार शिवकुमार गौतम ने खुलासा किया है कि वह आफताब को मारना चाहता है।

Load More