श्रद्धालुओं के मार्गदर्शन के लिए 'महाकुंभ मेला 2025' ऐप किया गया लॉन्च
प्रयागराज (यूपी) में 2025 में होने वाले महाकुंभ मेले के लिए 'महाकुंभ मेला 2025' ऐप लॉन्च किया गया है। इसमें घाटों, मंदिरों और प्रमुख धार्मिक स्थलों की विस्तृत जानकारी दी गई है ताकि श्रद्धालु अपने गंतव्य तक आसानी से पहुंच सकें। इसमें 'प्लान यॉर पिलग्रिमेज' फीचर भी है जिससे यूज़र सात प्रमुख घाटों के लिए रूट एक्सेस कर सकते हैं।